राजनांदगांव:कुमरदा साहू समाज परिक्षेत्र के अध्यक्ष फकीर साहू बने…

राजनांदगांव। तहसील साहू संघ कुमरदा के परिक्षेत्र कुमरदा का सामाजिक चुनाव आज संपन्न हुआ। जिसमें परिक्षेत्र कुमरदा से  फकीर साहू  अध्यक्ष  भेजराटोला, देवानंद साहू उपाध्यक्ष मुंजालकला,श्रीमती कमलेश्वरी साहू उपाध्यक्ष कुमरदा, रामलाल संगठन सचिव मानिकपुर से श्रीमती मधु साहू ठाकुर बांधा से संगठन सचिव निर्वाचित घोषित किये गये।

इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष मिलापदास साहू,संरक्षक  गिरधारी लाल साहू,श्रीमती सविता साहू उपाध्यक्ष तहसील कुमरदा, सचिव  डुमेश्वर साहू, केशवराम साहू मुनेन्द्र साहू  देवेंद्र साहू मंडल अध्यक्ष कुमरदा हिरेन्द्र कुमार साहू पूर्व तहसील सचिव छुरिया  सहित परिक्षेत्र कुमरदा के समस्त मतदाता  उपस्थित थे। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी को तहसील साहू कुमरदा ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।