
राजनांदगांव। शहर के पेंड्री रोड स्थित गौशाला के पास आज देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
मिली जानकारी के अनुसार, युवक नेशनल हाईवे पर नागपुर से रायपुर की दिशा में जा रहा था। इसी दौरान पेंड्री रोड पर गौशाला के पास हादसा हो गया। दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि युवक की घटनास्थल पर ही मौत होने की जानकारी सामने आई है।

घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में लोगों की भीड़ जमा हो गई। फिलहाल हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। मृतक की पहचान और दुर्घटना के कारणों के संबंध में पुलिस की आधिकारिक जानकारी का इंतजार है। जांच के बाद ही हादसे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
