राजनांदगांव: प्रतिबंधित प्लास्टिक के लिये निगम की टीम ने की कार्यवाही,जय स्तम्भ चौक में चला अभियान…

*1 हजार 6 सौ रूपये जुर्माना लगा, 2 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक की जप्ती*

राजनांदगांव 2 मई। सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने नगर निगम की टीम अभियान चलाकर प्रतिबंधित प्लास्टिक विक्रय एवं उपयोग करने वाले दुकानदारों को समझाईस देकर अपालन पर कार्यवाही कर रही है।

इसी कडी मंे निगम का स्वास्थ्य अमला जय स्तम्भ चौक क्षेत्र मे अभियान चलाकर 11 दुकानों व ठेला खोमचा पर कार्यवाही कर 2 किलो पालीथीन जप्ती कर 1 हजार 6 सौ रूपये जुर्माना वसूलें। उल्लेखनीय है कि पर्यावरण संरक्षण एवं प्रत्येक व्यक्ति व पशु-पक्षियों को प्लास्टिक के नुकसान से बचाने शासन द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध करने कडा रूख अपना रही है। शासन के मंशानुरूप नगर निगम भी अभियान चलाकर प्रतिबंधित प्लास्टिक विक्रय एवं उपयोग के विरूद्ध कार्यवाही कर रही है।

निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा ने कार्यवाही के संबंध में कहा कि पर्यावरण एवं मानव जीवन सहित पशु पक्षियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुये शासन निर्देश के अनुक्रम में निगम का स्वास्थ्य अमला शहर में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग एवं विक्रय नहीं करने समझाईस दे रहे है, समझाईस उपरांत विक्रय व उपयोग करते पाये जाने पर कार्यवाही कर रहे हैै।

कार्यवाही की कडी में जय स्तम्भ चौक के फल दुकान व ठेला तथा गन्ना रस दुकान में दबिश देकर 11 लोगो पर 1 हजार 6 सौ रूपये जुर्माना लगा 2 किलो प्रतिबंधित पालिथीन जप्त किये, उक्त अभियान प्रतिदिन जारी रहेगी। गन्ना रस विक्र्रेताओ को प्लास्टिक के डिस्पोंज ग्लास का उपयोग नही करने समझाईस भी दी गयी। क्योकि इससे बीमारी का खतरा रहता है। इसके अलावा डस्टबिन का उपयोग करने, कचरा नही फैलाने की भी समझाईस दी गयी।

आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने सभी व्यापारियों से अपील करते हुये कहा कि अपने प्रतिष्ठानों की नियमित साफ-सफाई रखे एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का विक्रय व उपयोग न करे। साथ ही उन्होंने नागरिकों से भी अपील करते हुये कहा है कि स्वच्छता अपनाये व प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग न करते हुये जब भी घर से निकले कपडे के थैला लेकर निकले तथा लोगो को भी इसके लिये प्रेरित करे।