
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में पद्मश्री अवॉर्ड पाने वाली सामाजिक कार्यकर्ता फूल बासन बाई को किडनैप करने की कोशिश की गई। 4 आरोपी उनके हाथ और मुंह बांधकर ले जाना चाहते थे, लेकिन उनकी कोशिश नाकाम हो गई। पद्मश्री फूल बासन बाई को किडनैप करने के लिए 4 लोग आए थे।
इसमें 2 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल थे। आरोपियों ने हाथ-मुंह बांधकर ले जाने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे। किडनैपिंग की कोशिश से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
