राजनांदगांव: दीपावली त्योहार में शहर में सुचारू व्यवस्था के लिए महापौर एवं आयुक्त ने किया संयुक्त भ्रमण…


पार्किंग, फ्लाई ओव्हर के नीचे पसरा लगाने, मोती तालाब के पास साफ सफाई, विद्युतीकरण के लिए स्थल निरीक्षण कर दिए दिशा निर्देश

राजनांदगांव 28 अक्टूबर। आगामी दीपावाली त्योहार में सफाई व्यवस्था दुरूस्त करने, पार्किंग एवं फ्लाई ओव्हर के नीचे पसरा लगाने आज सुबह महापौर श्री मधुसूदन यादव एवं निगम आयुक्त श्री जी.आर. मरकाम ने संयुक्त रूप से स्थल निरीक्षण कर व्यवस्था संबंधी दिशा निर्देश दिए। इसी क्रम में मोती तालाब पहुॅच छठ पूजा के पूर्व आवश्यक मरम्मत, साफ सफाई एवं विद्युतीकरण के लिए अधिकारियो को निर्देशित किया गया। साथ ही त्योहार के लिए निर्धारित अस्थाई पार्किंग स्थल में व्यवस्था संबंधी निर्देश दिए।


महापौर श्री यादव एवं आयुक्त श्री मरकाम सर्व प्रथम जय स्तम्भ चैक में त्योहार के दौरान संचालित होने वाले अस्थाई पसरा को फ्लाई ओव्हर के नीचे व्यवस्थित लगाने चैक के पास पहुॅच गठित टीम के संबंधित अधिकारियो को सर्वे करने तथा पसरा वालो का नाम नोट कर उन्हें समझाईस देकर फ्लाई ओव्हर के नीचे लगाने मार्किंग करने कहा। उन्होंने कहा कि जय स्तम्भ चैक के पास सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए, तथा विद्युत व्यवस्था दुरूस्त की जाए।
महापौर एवं आयुक्त मोती तालाब पहुॅच वार्ड पार्षद श्री प्रमोद झंझारे तथा वार्ड वासियो से छठ पूजा के दौरान व्यवस्था के संबंध में चर्चा की। उन्होंने अधिकारियो से कहा कि मोती तालाब के किनारे पर्याप्त प्रकाश हेतु विद्युत पोल लगाकर लाईटे लगाई जाए। इसके अलावा सफाई एवं अन्य आवश्यक मरम्मत कर व्यवस्था दुरूस्त की जाए, जिससे छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओ की सुविधा में वृद्धि हो।


निरीक्षण की कडी में गंज चैक व्यावसायिक परिसर जीर्णोद्धार का जायजा लेकर कार्य की जानकारी ली और कहा कि दुकानों को प्रारंभ करने आगे की प्रक्रिया की जाए। इसी दौरान उनके द्वारा जर्जर उद्योग काम्पलेक्स देख उसे तोडने विभागीय प्रक्रिया की जानकारी ली गयी। उक्त भवन मानव अधिवास एवं व्यवसाय योग्य नही है। भवन जीर्ण क्षीर्ण अवस्था में जो कभी भी धारासायी हो सकता है, भवन के धारासायी होने पर जन-धन की अपूरणीय क्षति होने की संभावना से इनकार नही किया जा सकता है। वर्तमान में पब्लिक न्यूसंेस की स्थिति निर्मित हो गयी है। इस बाधा को व्यापक लोकहित में हटाया जाना आवश्यक हो गया है। उन्होंने कहा कि विभाग से सामजस्य स्थापित कर रूचि अभिव्यक्ति आमंत्रित करने प्रक्रिया की जाए। ताकि जर्जर भवन के कारण किसी प्रकार की जानमाल की हानि न हो।


इसी कडी में उन्होंने पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर आडिटोरियम का निरीक्षण कर मरम्मत के शेष कार्य जल्द पूर्ण करने के अलावा बाउण्ड्रीवाल का रंग रोगन तथा पेडो की ट्रीमिंग कर परिसर की साफ सफाई के निर्देश दिए। उन्होने गौरव पथ में डिवाइडर के किनारे सफाई कर मुक्कड के पास फुट पाथ की सफाई रखने कहा। इसके अलावा पार्किंग स्थल निरीक्षण कर सभी चिन्हांकित अस्थाई पार्किंग में समतलीकरण कर आवश्यक व्यवस्था कर बिजली की स्थाई संसाधन सुनिश्चित करनें कहा। उन्होने कहा कि दीपावली त्योहार मे कस्टमर की बड़ी संख्या एवं वाहनो को देखते हुए सुगम यातायात के लिए व्यवस्थित पार्किंग आवश्यक है। इस संबंध में यातायात विभाग से समन्वय बनाकर कार्य करे।