राजनांदगांव: नंदाई श्री रामदेव कॉटन सेंटर में लगी भीषण आग, महिला घायल, दमकल की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर संभाला मोर्चा, एम्बुलेंस से घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया…

राजनांदगांव। नंदई चौक कोठार पारा वार्ड क्रमांक 48 स्थित श्री रामदेव कॉटन सेंटर में शनिवार शाम करीब 4 बजे आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कॉटन सेंटर के संचालक महेंद्र सुराना हैं। घटना के दौरान एक महिला घायल हो गई, जिसे एम्बुलेंस की सहायता से उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। आग लगने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। साथ ही आगजनी से हुए आर्थिक नुकसान का आकलन भी नहीं हो सका है। दमकल कर्मियों द्वारा आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया।