
मोर मकान मोर आस के तहत अब तक 295 परिवारों को मिला स्वयं का आवास
राजनांदगांव 28 अक्टूबर। देश के प्रत्येक परिवार के सर पर पक्की छत हो इस सोच को साकार करने के लिये प्रधानमंत्री आवास योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है, क्रियान्वयन की इस कडी में छत्तीसगढ शासन की संवेदनशील पहल मोर मकान मोर आस योजना के तहत आम आदमी के आवास का सपना साकार करने किरायेदारों के रूप में निकाय क्षेत्र के परिवारों को उनका स्वयं का अपना आवास मात्र लागत मूल्य पर उपलब्ध कराया जा रहा है। योजना के क्रियान्वयन एवं जनमानस को योजना का लाभ देने नगर निगम द्वारा प्रक्रिया कर आवेदन आमंत्रित किया गया। प्राप्त आवेदनों में पात्र हितग्राहियों को महापौर श्री मधुसूदन यादव एवं निगम आयुक्त श्री जी.आर. मरकाम के निर्देश पर आज 28 अक्टूबर 2026 को नगर निगम सभागृह में निगम आयुक्त श्री जी.आर. मरकाम एवं अपर कलेक्टर श्रीमती योगिता देवांगन सहित निगम अध्यक्ष श्री टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा, शिक्षा विभाग के प्रभारी सदस्य श्री आलोक श्रोती,वरिष्ठ पार्षद श्री शिव वर्मा,पार्षद श्री अरूण साव, प्र.सहायक अभियंता व सहायक नोडल अधिकारी सुश्री सुषमा साहू, सहायक लेखा अधिकारी श्री राकेश नंदे की उपस्थिति में लाटरी के माध्यम से 39 पात्र हिग्राहियों को आवास का आबंटन किया गया। जिसमें मोहारा में निर्माणाधीन 870 आवास में 16, रेवाडीह में निर्माणाधीन 258 अपूर्ण आवास में 12,रेवाडीह 340 के 2 एवं लखोली 340 के 9, इस प्रकार कुुल 39 आवेदको के स्वयं के आवास का सपना सकार हुआ। पूर्व में 257 पात्र ंिहतग्राहियों को आवास आबंटन कर योजना का लाभ दिया गया है।
आबंटन अवसर पर आयुक्त श्री मरकाम ने आवास प्राप्त करने वाले हितग्राहियो को बधाई देते हुए कहा कि आज शासन की आवास योजना का लाभ लेकर 39 परिवार किराये के घर से मुक्त होगे। शासन के इस योजना से वर्षो से किराये के मकान में निवास करने वाले परिवारो का स्वयं के आवास का सपना साकार हो रहा है। उन्होंने कहा कि किरायेदार के रूप मंे आपका जीवन एक तकादे के रूप में चल रहा था, हर माह अपने अजीविका चलाने के साथ अपनी छत (घर) का किराया भी देना होता था, उसपर मकान मालिक की धमकी का डर सदा बना रहता था। उस स्थिति में जीवन जीना एक अपराधबोध सा प्रतित होता होगा। उन्हांेने कहा कि केन्द्र एव राज्य शासन की एक महत्वाकाक्षी सोच के सहयोग से आप सभी को प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से आज सर्वसुविधा युक्त स्वच्छ, सुंदर वातावरण में आवास आबंटित किए जा रहे है। राजनांदगांव शहर में आपका अपना घर होना ग्रामीण क्षेत्र में 5 एकड जीमन होने के समान है। उन्होंने कहा कि प्रावधिक आवास आबंटन पत्र दिया जायेगा। साथ ही पात्र हितग्राही जो इस लाटरी में शामिल नहीं हो पाये उन्हें राशि जमा उपरांत पुनः लाटरी कर आवास का आबंटन किया जायेगा।
उपस्थित निगम पदाधिकारियो ने आवास प्राप्त करने वाले सभी परिवारों को बधाई देते हुये कहा कि प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी के मंशा कि प्रत्येक व्यक्ति के सर पर पक्की छत हो को साकार करने का कार्य इस योजना के माध्यम से किया जा रहा है। साथ ही महिला सशक्तिकरण के लिये ये योजना एक अहम योगदान है, स्वयं के नाम से आवास होने से एक सबलता प्राप्त होती है, इस आत्मविश्वास से जीवन जीने के नये आयाम उजागर होते है। उन्होंने कहा कि हमारे महापौर श्री यादव जी कि भी यही मंशा है कि अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियो को स्वयं का आवास मिल सके। इस अवसर पर योजना के सी.एल.टी.सी श्री ललित मानकर व सुश्री राजकुमार बघेल,श्री अभिनव शुक्ला तथा विभागीय लिपिक श्री ज्ञान कुमार सहारे,श्रीमती किरण शुल्का एवं श्री देव हाथीबेथ सहित हितग्राही उपस्थित थे।
